बेगूसराय: बखरी थाना की पुलिस ने अपहरण की गई 02 लड़की को दिल्ली से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बखरी थाना के पुलिस ने अपहरण की गई 02 लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बखरी थाना में 02 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान कर दोनों अपहरण की गई लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है.