कटंगी: आचार संहिता का उल्लंघन, कटंगी में सरकारी संपत्ति में लगाए गए पोस्टर और झंडे
चुनाव में वोट हासिल करने के लिए राजनीतिक दल व उम्मीदवार अनैतिक तरीके न अपनाये, इसके लिए चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों तथा प्रत्याशियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके कटंगी में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। बिजली के खभों और इमारत में झंडा लटकाए गए।