सिंगरौली: ग्राम पंचायत खमरिया के जरही मोड़ पर एक बाइक सवार को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया जरही मोड़ पर एक बाइक सवार परिवहन कर रहा था जो छत्तीसगढ़ प्रांत का निवासी बताया जाता है। और वह अपनी घर की ओर लौट रहा था। वहीं पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उसे जरही मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेज कर भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार अभी जारी है।