ग्वालियर के दौलतगंज में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर महिला समेत तीन शातिर करीब 7.5 ग्राम सोने के कनफूल ठग ले गए। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे दी गई।