काको: निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान पिंजोरा बारा निवासी महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Kako, Jehanabad | Jun 17, 2026 जहानाबाद शहर के लाल मंदिर के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान काको थाना क्षेत्र के पिंजोरा पंचायत के बारा निवासी 27 वर्षीय रेशमा प्रवीण की मौत हो गई। नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है इस संबंध में आगे की प्रक्रिया जारी है।