प्रतापगढ़: रतनमई गांव में अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, ASP ने दी जानकारी
ग्राम रतनमई में शनिवार रात बृजेश प्रताप सिंह नाम के एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने रविवार सुबह 8:30 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल को जिला मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर विवाद को लेकर घटना कारित की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।