बसंतपुर: लगभग चार महीने से संचालित भीमनगर स्थित बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अबतक एक भी प्रसव नहीं, सुविधा नदारद, 484 ल
लगभग 4.84 करोड़ की लगत से भीमनगर के वार्ड संख्या 02 में बसंतपुर मॉडल सीएचसी भवन बनकर तैयार हुआ जिसे शुरुआत की औपचारिक घोषणा 27 अप्रैल को हो गई. नए अस्पताल के शुरु होने के लगभग चार महीने होने को है लेकिन अबतक एक भी प्रसव यहां नहीं हुआ है. चिकित्सक, दक्ष एएनएम, आशा कार्यकर्ता, ममता, कार्यालय कर्मी रहने के वावजूद यहां कई प्रकार के कार्य अबतक शुरू नहीं हुए हैं.