हरनौत: किचनी गांव में पिता के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद 25 वर्षीय युवक लापता, परिजन तलाश में जुटे
हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव स्थित वार्ड संख्या-2 पासवान टोला से 25 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक स्वर्गीय दामोदर पासवान के पुत्र दिल कुमार के है। पिता के श्राद्ध कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद युवक घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बताया कि दिल कुमार के पिता दामोदर