बगोदर: अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीओ प्रवीण कुमार ने तीन ट्रैक्टर किए ज़ब्त
अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बगोदर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला और तिरला मोड़ से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन पर लगातार प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। इसी कड