सिराथू: अझुवा में मेडिकल स्टोर के संचालक पर हुआ ऐसिड अटैक, सीओ ने कहा - मामला दर्ज कर हो रही जांच
बुधवार शाम 3 बाइक सवारों ने अझुवा में मेडिकल स्टोर संचालक पर एसिड अटैक कर दिया, हालांकि पुलिस हमले को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सिराथू सीओ अवधेष विश्कर्मा ने बताया कि फिनाइल बेचने को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। तहरीर पर मुकदमा दायर कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।