बिलासपुर: सेंधमारी की सोच रहे सॉल्वर गैंग सावधान! रामपुर पुलिस ने तैयार किया चक्रव्यूह
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों की रूह कांप जाएगी! गुरुवार को सुबह 11 बजे रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा खुद मैदान में उतरे और स्वार, टांडा व बिलासपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। "तीसरी आंख की हर हरकत पर नजर है, गड़बड़ी करने वाले सीधे जेल जाएंगे।" एसपी ने कैमरों की पैनी नजर से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक का एक्स-रे कर डाला।