नजीबाबाद: श्री रामलीला मंच पर लक्ष्मण शक्ति - कुंभकरण वध की लीला, लक्ष्मण-मेघनाद संवाद ने दर्शकों का दिल जीता
युद्ध के दौरान मेघनाद लक्ष्मण जी को शक्ति बाण मारकर मूर्छित कर देता है। भगवान राम बने शिवम गोयल ने अपने भाई लक्ष्मण के मूर्छित होने पर उनके सर को अपनी गोदी में रखा और यह दृश्य देखकर पूरा पंडाल भावुक हो उठा। राम ने विभीषण से उनके उपचार की सलाह मांगी, जिस पर विभीषण ने लंका से सुषेण वैद्य को बुलाने की बात कही। 19 अक्टूबर को 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।