नवाबगंज: सोहिलपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसा बारिश का पानी, ऊंची इंटरलॉकिंग के कारण वर्तमान प्रधान पर लगाया आरोप
बाराबंकी के विकासखंड हरख क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में पूर्व प्रधान धर्मानंद यादव ने वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके घर के सामने बनी इंटरलॉकिंग सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घर में घुस गया।धर्मानंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया था।