मुज़फ्फरनगर: शिव चौक पर बड़ा हादसा, नगर पालिका के डंपर ने स्कूटी को कुचला, परिवार बाल-बाल बचा, चालक हिरासत में
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर बड़ा हादसा हो गया। नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले डंपर ने स्कूटी सवार परिवार को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद डंपर का पिछला पहिया स्कूटी के ऊपर चढ़ गया, जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिला और बच्चा घायल हुए, जबकि हेलमेट पहने युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।