पन्ना: सलेहा: उप स्वास्थ्य केंद्र में रात 11 बजे महिला नर्स से बदसलूकी, कार्रवाई न होने पर रूपा पटेल ड्यूटी से हटीं
Panna, Panna | Jul 6, 2025 पन्ना जिले के सलेहा उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्सिंग ऑफिसर रूपा पटेल ने ड्यूटी से अस्थायी रूप से हटने का ऐलान कर दिया है। आरोप है कि 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे जब वह नाइट ड्यूटी पर थीं, तभी कुछ असामाजिक तत्व स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज की।