जंगल में मिले एक दर्जन से अधिक मृत गोवंश, जांच में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम
अजुहा, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के घुमाई का माजरा स्थित बड़ीबाग के जंगल में शनिवार को एक दर्जन से अधिक मृत गोवंश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिराथू, सैनी थाना पुलिस और अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी सिराथू ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गोवंशों को कहीं अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय गौ रक्षक परिषद के जिला अध्यक्ष राजवीर मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में गोवंश की हत्या और म�