स्कूली वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, पांच बसें सीज, चार का चालान
मंझनपुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ तारकेश्वर मल्य के नेतृत्व में हाईवे पर हुई सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच स्कूली बसों को सीज कर दिया गया, जबकि चार बसों का चालान काटकर संचालकों को आवश्यक दस्तावेज तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जांच में जिन पांच बसों के आवश्यक अभिलेख अधूरे पाए गए, उनमें से दो बसों को कोखराज थाना क्षेत्र और तीन बसों को सैनी कोतवाली क्षेत्र में सीज किया गया।
एआरटीओ ने बताया कि चार अन्य बसों में उस समय स्कूली बच्चे सवार थे। बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बीच रास्ते नहीं रोका गया। इन बसों का चालान करते हुए संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पूरा कराने की चेतावनी दी गई।
एआरटीओ तारकेश्वर मल्य न