बानसूर: बानसूर के 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Bansur, Alwar | Jul 1, 2026 बानसूर। बानसूर के बिसालू गांव में मंगलवार देर शाम 15 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार छात्र का बड़ा भाई कमरे में पहुंचा तो वह फंदे से लटका मिला।