ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में शराब पार्टी करते बिजली विभाग के जेई समेत छह लोग अवैध राइफल और ₹1,15,000 के साथ गिरफ्तार
ब्रह्मपुर पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पार्टी कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिजली विभाग ब्रह्मपुर में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक अवैध कंट्रीमेंड राइफल, 1 लाख 15 हजार रुपये नकद और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की।