चास: जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक तक सड़क अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस और निगम की संयुक्त जांच
Chas, Bokaro | Jun 9, 2026 बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक तक सघन जांच अभियान चलाया गया।मंगलवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे ट्रैफिक डीएसपी और चास नगर निगम के अधिकारियों की टीम सड़क पर उतरी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।