इटावा: बकेवर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने आई 6 साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात 10 बजे अपने माता पिता और तीन बहनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई 6 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट के बहाने एकांत में ले जाकर युवक ने दरिंदगी कर दी। जिससे मासूम की हालत बिगड़ गई, खोजबीन हुई तो वह बदहवास हालत में मिली, तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर सैफई भेजा गया।