इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युतकर्मियों ने मंडल कार्यालय पर निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन, निजीकरण से करोड़ों के नुकसान का आरोप
Etawah, Etawah | Feb 11, 2025 सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग के मंडल कार्यालय पर आज मंगलवार शाम 5 बजे एकजुट हुए विद्युतकर्मियों ने संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया, उन्होंने पिछले 14 वर्षों में आगरा के निजीकरण से 2434 करोड रुपए का नुकसान होने का आरोप लगाया,कर्मचारियों ने ग्रेटर नोएडा और आगरा के निजीकरण का श्वेत पत्र जारी करने की माँग की