राघोगढ़: जामनेर मंडी में राघोगढ़ एसडीएम ने उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा की
Raghogarh, Guna | May 10, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर कृषि उपज मंडी में उपार्जन केंद्र का राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने निरीक्षण किया। तोल व्यवस्था देखी, किसानों से चर्चा की। गंदगी पाई जाने पर सफाई के आदेश दिए। किसानों को छाया और पानी की मूलभूत सुविधाओं के निर्देश दिए। किसानों से चर्चा कर समस्या जानी, तत्काल समाधान के आदेश दिए। इस दौरान तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।