चानन: चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक गांव में आपसी विवाद में महिला को पीटा, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक गांव में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इसी गांव के रहने वाले राजेश मांझी की पत्नी कविता देवी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना 5 मई 2026 की बताई गई है. बुधवार पूर्वाहन 12:30 बजे महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गई है. महिला के मुताबिक अभियुक्त जान मारने की धमकी दे रहा है.