लातेहार: प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जालिम गांव में पीड़ित परिजनों से मिला, बंधाया ढांढस
प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सदर प्रखंड के जालिम गांव पहुंचा। जहां पीड़ित परिजनो से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।प्रतिनिधि मंडल मे चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह लातेहार विधायक प्रकाश राम समेत कई भाजपाई शामिल थे।