लातेहार: उपायुक्त के आदेशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी ने CM उत्कृष्ट विद्यालय के सामने ऑटो वाहनों की जाँच की
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के आदेशानुसार ज़िला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सामने वैसे ऑटो वाहनों की जाँच की गयी जो ओवर पैसेंजर स्कूल स्टूडेंट लेकर वाहन चलाये पाए गए।जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा शख्स हिदायत देकर इस बार छोड़ा गया।