लातेहार: प्रखंड कार्यालय में अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न
लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक अंचल पदाधिकारी लातेहार अरविंद देवासीस टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। आयोजित बैठक में कई बातों पर निदान करने पर सहमति बनी।