रुदौली: विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली में कहा- प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का विकास करने में लगी है
खबर रुदौली तहसील मुख्यालय की है, जहां पर तीन दिवसीय प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित प्रदर्शनी, विकास योजनाओं के शिलान्यास और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने गुरुवार की दोपहर में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या को देश की सर्वोत्तम नगरी के रूप में विकसित कर प्रथम स्थान दिलाया है ।