हथुआ: हथुआ बाजार में नाला निर्माण में अनियमितता, बीच में खड़ा बिजली का खंभा बना बाधा
हथुआ नगर पंचायत के हथुआ बाजार में नाला निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बिना बीच से बिजली के पोल को हटाए ही नाला बना दिया गया, जिससे निर्माण पूरा होने के बाद भी नाला चालू नहीं हो सका है। इस वजह से जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।