भिंड नगर: भारत विकास परिषद जागृति का 8 दिवसीय समर कैंप 1 जून से, बच्चों को सिखाए जाएंगे योग, फिटनेस और नैतिक मूल्य
भिंड भारत विकास परिषद जागृति द्वारा 1 जून से गोपाल गौशाला में 8 दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य लाभ और नैतिक मूल्यों के संवर्धन को बढ़ावा देना है। इस संबंध में शाखा अध्यक्ष गगन शर्मा ने सोमवार शाम 5 बजे कार्यालय से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में बच्चों को एक्टिविटीज कराई जाएगी