सूरजपुर: सिलफिली में सशस्त्र बल के जवानों को तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सिलफिली में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर एक दिवसीय गेटकीपर ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जवानों को तनाव