झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर 'अमृत संवाद' की पहल, अधिकारी बोले- स्वच्छता केवल प्रशासन नहीं, हर नागरिक का दायित्व है
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु 'अमृत संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा ने यात्रियों से संवाद स्थापित कर उन्हें रेल परिसर, प्लेटफार्म और कोचों को स्वच्छ रखने में सहयोग को कहा।