झांसी: मिशन शक्ति अभियान के तहत केन्द्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सहायक पुलिस अधीक्षक भी रही मौजूद
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत झाँसी के केन्द्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान द्वारा आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला अपराधों के विरुद्ध पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।