झांसी: फर्नीचर का काम करके दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की स्कूटी रक्सा में पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 झांसी में बेकाबू स्कूटी लोहे के पोल से टकराने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल है। दोनों फर्नीचर का काम करके घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार की वजह से स्कूटी असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे लोहे से पोल से टकरा गई। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा रक्सा कस्बे में हुआ है।