झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-धौलपुर और रायरू-कैलारस रेलखंड का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरूद्ध कुमार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी– धौलपुर रेलखंड का विंडो-ट्रेलिंग और रायरू-कैलारस रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा, परिचालन, और स्वच्छता व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने चम्बल ब्रिज के सभी संरक्षा पहलुओं की जाँच की। रायरू स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और विस्तारित माल गोदाम का निरीक्षण किया।