झांसी: रक्सा स्थित एक रिजॉर्ट में मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन, पुलिस ने ग्रामीणों को कानून की बारीकियां समझाईं
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 रक्सा कस्बे के राजपूत रिजॉर्ट में 'मिशन शक्ति' के तहत एक कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। रक्सा पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया गया। यह कार्यशाला थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें उप निरीक्षक दिनेश गिरी, महिला कांस्टेबल नीत पाल, कांस्टेबल विजय करण और अन्य कांस्टेबल मौजूद रहे।