टीकमगढ़: ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर से दान पेटी चोरी: CCTV में दानपात्र ले जाते दिखा आरोपी; 4 महीने से नहीं खोली गई थी पेटी
टीकमगढ़ के शहर के चकरा रोड स्थित मां ज्ञानेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर मंदिर से दान पेटी उठाकर ले गए। रविवार सुबह पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी दान पेटी ले जाते हुए दिखाई दिया है।