🇮🇳 सावित्री हॉस्पिटल में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
#देवरिया_पोस्ट। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सावित्री हॉस्पिटल में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समारोह में हॉस्पिटल की पूरी टीम, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
🇮🇳 सावित्री हॉस्पिटल परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
@Savitri hospital