प्रतापगढ़: गजरिया गांव में समूह से ₹1 लाख 10 हजार निकालने का आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के गजरिया गांव की कई महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के खाते से जमा धनराशि निकाल लिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित महिलाओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई तथा जमा धन वापस दिलाने की मांग की है।गजरिया गांव निवासी किरण देवी, अफसाना, नीलम, रीता, नूरजहां, जमीला, जानकी देवी और आफरीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उड़ैयाड