शाजापुर: शाजापुर पुलिस लाइन में बिना हेलमेट प्रवेश वर्जित, दोनों प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात
शाजापुर एसपी यशपालसिंह राजपूत द्वारा पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन पर यात्रा करते वक्त हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। एसपी के निर्देश के बाद शाजापुर पुलिस लाइन में हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहन सवार लोगों को ही पुलिस लाइन में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन के दोनों प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।