चित्तौड़गढ़: जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- प्रसूता को 3 घंटे लाइन में रखा गया
जिले के सबसे बड़े महिला एवं बाल चिकित्सालय में गुरुवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने चिकित्सालय प्रशासन और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अरनिया पंथ निवासी रीना तेली को बुधवार रात्रि करीब 11 बजे प्रसव के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। स्टाफ द्वारा सुबह तक प्रसव कराने की बात कही गई