AIDSO की केंद्रीय परिषद दिल्ली के जंतर मंतर पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करती है और नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन को कुचलने के सरकार के पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक प्रयासों की भत्सर्ना करती है। केंद्रीय परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के बजाय पुलिस- प्रशासन द्वारा दमन का सहारा लेकर सरकार ने छात्र समुदाय के प्रति अपनी पूर्ण उपेक्षा को उजागर कर दिया है। आम छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज ने सरकार का वह बदसूरत चेहरा दिखा दिया है, जिससे यह पुष्टि होती है कि छात्रों के जीवन और शिक्षा में भ्रष्टाचार से इसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
AIDSO इस घोर विफलता के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पूरी तरह से रद्द करने की मांग करता है। तानाशाही छात्रों की आवाज को दबा नहीं पायेगी। यें संघर्ष और आगे बढेगा, ओर व्यापक रूप लेगा। संगठन न्याय मिलने तक इस संघर्ष को देश भर में और तेज करता रहेगा।
संगठन आम जनता, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और छात्र समुदाय से एकजुट होने और एक व्यापक जन आंदोलन की तैयारी करने की अपील करता है। हम सभी का आह्वान करते हैं कि वे सार्वजनिक शिक्षा को बचाने और हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक दीर्घकालिक आंदोलन का निर्माण करने हेतु जमीनी स्तर पर- हर स्कूल, कॉलेज और इलाके में संघर्ष कमिटियों का निर्माण करें।
Musahri, Muzaffarpur | Jul 20, 2026