सिकंदराराऊ: कासगंज रोड पर ट्रक और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन के करीब यात्री और दोनों वाहनों के चालक हुए घायल
कासगंज रोड पर सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बस और ट्रक के चालक सहित बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलो का उपचार कर गंभीर घायल दोनों ड्राइवर को रेफर कर दिया है।