पंचकूला: प्रोजेक्ट अमृत के तहत पिंजौर के धारा मंडल, श्मशान घाट में बावड़ियों की साफ-सफाई अभियान संत निरंकारी मिशन ने किया शुरू
रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के दूसरे चरण में पिंजौर के धारा मंडल, श्मशान घाट और बावड़ियों में सफाई अभियान शुरू किया गया। जानकारी देते हुए पिंजौर ब्रांच के मुखी जगदीश राम निरंकारी ने बताया कि 23 फरवरी को सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म दिवस होता है। उन्हीं की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है।