हसनपुर: हसनपुर में बड़े पैमाने पर चल रहे लकड़ी कटान के कारोबार में वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत-खलिहान की जमीन से अवैध रूप से पिलखन का पेड़ काटने का मामला ।ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में अवैध रूप से खलियान में खड़ी पिलखन को काट लिया गया ।