बिहटा: दौलतपुर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर 321 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
Bihta, Patna | Apr 29, 2026 बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के पास सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान छापेमारी करते हुए 321 लीटर के करीब अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। हालांकि मामले में शराब के कारोबारी भागने में सफल रहे। मंगलवार की देर रात 11:15 के करीब की है।