Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

मुख्यमंत्री जी मंडला आगमन पर मण्डला जिले के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस

47.6k views | Mandla, Mandla | Apr 27, 2023

MORE NEWS

आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अपार आईडी पर जोर

      जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा जिले के नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय बिछिया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया तथा शासकीय हाई स्कूल खड़देवरा का 27 जून को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।
      निरीक्षण के दौरान संबंधित प्राचार्यों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों का नामांकन ’’यू-डाइस पोर्टल’’ एवं ’’शिक्षा पोर्टल 3.0’’ पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया।
       इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों की 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेट कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन की डिजिटल शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में आवश्यक अभिलेखों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh

आकस्मिक निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अपार आईडी पर जोर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा जिले के नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय बिछिया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया तथा शासकीय हाई स्कूल खड़देवरा का 27 जून को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्राचार्यों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों का नामांकन ’’यू-डाइस पोर्टल’’ एवं ’’शिक्षा पोर्टल 3.0’’ पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों की 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेट कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन की डिजिटल शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में आवश्यक अभिलेखों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, रैली निकालकर समाज को किया जागरूक

     नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं हरित कोर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रा रिया और पलक ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किए। वरिष्ठ व्याख्याता रीता पाठक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
     कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बोतल तोड़ो, नशा छोड़ो का प्रेरक नारा देते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई।
      इसके उपरांत एनएसएस इकाई एवं हरित कोर क्लब के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, रैली निकालकर समाज को किया जागरूक नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं हरित कोर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रा रिया और पलक ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किए। वरिष्ठ व्याख्याता रीता पाठक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बोतल तोड़ो, नशा छोड़ो का प्रेरक नारा देते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत एनएसएस इकाई एवं हरित कोर क्लब के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

      जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि 28 से 30 जून तक संचालित होने वाले इस अभियान के दौरान जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
      जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 1,10,615 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,289 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 995 बूथ टीमें, 67 ट्रांजिट बूथ, 36 मोबाइल टीमें तथा 191 सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी टीमों को अभियान के सफल संचालन के लिए तैनात किया गया है।
      शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया, शहरी नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम, प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते, जिला अस्पताल से डॉ. सूरज मरावी, शहरी क्षेत्र मंडला से श्रीमती सपना साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
      स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि 28 से 30 जून तक संचालित होने वाले इस अभियान के दौरान जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 1,10,615 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,289 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 995 बूथ टीमें, 67 ट्रांजिट बूथ, 36 मोबाइल टीमें तथा 191 सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी टीमों को अभियान के सफल संचालन के लिए तैनात किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया, शहरी नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम, प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते, जिला अस्पताल से डॉ. सूरज मरावी, शहरी क्षेत्र मंडला से श्रीमती सपना साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए शिविर

      कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार 27 जून को प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए गए।
     शिविरों में विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों जैसे वेतनमान एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, लंबित वेतन, वेतन निर्धारण, वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों से संबंधित आवेदनों को प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था की गई। विकासखंड स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण वहीं किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय से संबंधित प्रकरण सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला कार्यालय के माध्यम से निपटाए जाएंगे। वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से जिला कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
       विभाग ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित कर रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
#mandla 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए शिविर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार 27 जून को प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए गए। शिविरों में विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों जैसे वेतनमान एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, लंबित वेतन, वेतन निर्धारण, वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों से संबंधित आवेदनों को प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण करने की व्यवस्था की गई। विकासखंड स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण वहीं किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय से संबंधित प्रकरण सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला कार्यालय के माध्यम से निपटाए जाएंगे। वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से जिला कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। विभाग ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित कर रहा है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

🚩आ रही हैं 'भगवा रंग' फेम शहनाज अख्तर 🚩 #shehnazakhtar #narayanganj #bhajansandhya

🚩आ रही हैं 'भगवा रंग' फेम शहनाज अख्तर 🚩 #shehnazakhtar #narayanganj #bhajansandhya

Mandla, Mandla | Jun 27, 2026