जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सहस्त्रधारा में गुरुवार के पांच बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यहां किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर मिश्रा ने सहस्त्रधारा परिसर में किए जा रहे पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन, पर्यटक मार्गों के सुधार, स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।