कोल: नगला मेहताब में मारपीट कर रहे दबंग युवक का वीडियो मोबाइल में कैद, दबंग ने मोबाइल चला रहे युवक को ब्लेड मारकर किया घायल
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मेहताब की है।जहां मारपीट कर रहे एक दबंग युवक का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया था। दबंग ने मोबाइल कैमरे में वीडियो कैद करने वाले युवक पर ब्लेड से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। विशाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।इधर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।