कोल: नगला मेहताब में दबंग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर गला दबाया, भाजपाइयों ने थाना घेरकर कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 नगला मेहताब में एक दबंग के द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब महिला ने छेड़छाड़ करने का विरोध किया तो दबंग ने महिला का गला दबा दिया। कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाने का घेरा होकर कार्रवाई की मांग की।